युवा दिवस पर आयोजित हुआ नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

चिकित्सा के क्षेत्र में एलोपैथी, आयुर्वेद व होम्योपैथी की विधाओं के उपचार से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
युवा दिवस पर आयोजित हुआ नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

रीवा 12 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में एलोपैथी, आयुर्वेद व होम्योपैथी की विधाओं से उपचार देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। श्री शुक्ल ने युवा दिवस पर आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित शिविर में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि समय पर जाँच हो जाए तो रोग का इलाज आसान हो जाता है। निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है। गत दिनों कैंसर सहित अन्य असाध्य बीमारियों की जाँच के लिए शिविर लगाए गए थे जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए और लोगों को इलाज मिला। होम्योपैथी ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसका शरीर में निगेटिव असर नहीं होता वरन इसके दूरगामी लाभ मिलता है। उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सकों ने परीक्षण एवं इलाज किया। इस अवसर पर लोगों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, अतुल जैन एवं होम्योपैथिक चिकित्सक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *