रोचक खेलों के माध्यम से दिया गया महिला सशक्तिकरण का संदेश
रोचक खेलों के माध्यम से दिया गया महिला सशक्तिकरण का संदेश
लाड़ली बहना उत्सव में महिलाएं रोचक खेलों में हुर्इं शामिल
रीवा 12 जनवरी 2025. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर के कालापीपल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से लाड़ली बहना के हितग्राहियों की राशि सिंगल क्लिक से उनके खाते में अंतरित की। इस अवसर पर रीवा में लाड़ली बहना उत्सव आयोजित किया गया। शासन के निर्देशों के अनुसार मकर संक्रांति और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़, बोरा दौड़ तथा पतंग उड़ाने की प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुसार मकर संक्रांति पर्व को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाकर जागरूकता का परिचय दिया है। आज मुख्यमंत्री जी ने लाड़ली बहना योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करके मकर संक्रांति के आनंद को दुगना कर दिया है।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष तथा अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। बोरा रेस में प्रशंसा सिंह को प्रथम और काजल को दूसरा स्थान मिला। चम्मच दौड़ में रोशनी सिंह को प्रथम तथा आरती सिंह को दूसरा स्थान मिला। कुर्सी दौड़ में प्रतिभा सिंह को प्रथम स्थान तथा आशा कुशवाहा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। छोटे बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गर्इं। फ्राग रन में आराध्या पाण्डेय को प्रथम तथा मुस्कान को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। चम्मच दौड़ में यश को प्रथम तथा अयान को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष और अपर कलेक्टर को मकर संक्रांति के उपहार के रूप में सौभाग्य चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में परियोजना अधिकारी जीवेन्द्र सिंह, परियोजना अधिकारी शेषमणि मिश्रा, पर्यवेक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुर्इं।