गोलपार्क में रीवा शहर का दिल धड़कता हैै – उप मुख्यमंत्री

गोलपार्क में रीवा शहर का दिल धड़कता हैै – उप मुख्यमंत्री

रीवा 11 जनवरी 2025. गोलपार्क में व्यापारी संघ द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गोलपार्क में रीवा शहर का दिल धड़कता है। गोलपार्क वासियों की आत्मीयता और प्रेम अद्भूत है। नया वर्ष रीवा शहर ही नहीं पूरे प्रदेश और देश के लिए मंगलमय् हो। रीवा शहर 2025 के अंत तक विकास की नई ऊचांईयाँ छूते हुए महानगर का रूप लेगा। रीवा में व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री एयर एम्बुलेंस सेवा का सर्वाधिक लाभ रीवा के लोगों ने उठाया है। यह रीवा की आमजनता की जागरूकता का प्रमाण है। समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी शामिल हैं मैं सभी का अभिनंदन करता हूं। आप सबने मिलकर कोविड के संकटकाल में घर-घर जाकर दवाये, भोजन और हर तरह की सुविधायें पीडितों को दी हैं। यह हमारी रीवा की मेलमिलाव सेवा की अनूंठी परंपरा रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में पचमठा में रिवर फ्रंट के निर्माण और मंदिरों के विकास के साथ बीहर नदी की आरती का क्रम शुरू हुआ है जिसका आज एक वर्ष पूरा हो रहा है। बीहर नदी और नहरों के माध्यम से विन्ध्य की धरती पर सोन नदी का अमृत जल पहुंचा है इसने किसानों की गरीबों को मिटाकर समृद्धि का वरदान दिया है। इससे रीवा का व्यापार भी तेजी से बढ़ा है। उप मुख्यमंत्री ने पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए सतायु होने की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने केक खिलाकर श्री गुप्ता का मुहं मीठा कराया। समारोह में अतिथियों का स्वागत मनोज चड्ढा ने किया। समारोह में नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, समाजसेवी प्रहलाद सिंह, कमलेश सचदेवा, सुभाष श्रीवास्तव, आशीष काकवानी, पार्षद समीर शुक्ला, पार्षद अम्बुज रजक, सुबोध पाण्डेय, श्रीमती हेमलता सिंह, शिवम तथा बड़ी संख्या में व्यापारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *