हिनौती गौधाम का प्रकल्प उदाहरण बनेगा – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

हिनौती गौधाम का प्रकल्प उदाहरण बनेगा – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
उप मुख्यमंत्री ने गौवंश संरक्षण के लिए जनभागीदारी से निर्मित गौ शेड का लोकार्पण किया

रीवा 10 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हिनौती गौधाम में गौवंश संरक्षण का प्रकल्प उदाहरण बनेगा और देश-प्रदेश के लोग इसे देखने आएंगे। उन्होंने 2100 गौवंश के लिए जनभागीदारी से निर्मित अस्थायी गौ शेड का लोकार्पण किया।

श्री शुक्ल ने कहा कि गौधाम में 25 हजार गौवंश के संरक्षण के लिए स्थाई शेड बनाए जाएंगे। प्रारंभिक तौर पर जनभागीदारी से अस्थाई शेडों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि हिनौती में मास्टर प्लान के अनुसार कार्य किए जा रहे हैं। गौवंश् संरक्षण व संवर्धन एवं उनकी सेवा का वातावरण निर्मित हुआ है और इस पुनीत यज्ञ में लोग अपनी सेवा की आहूति देकर जीवन को सार्थक बनाने का कार्य कर रहे हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि गौमाता की सेवा से ईश्वर की कृपा होती है। रीवा की तरक्की गौ माता की सेवा व ईश्वर के आशीर्वाद से ही हो रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आहवान किया।

इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि हिनौती गौधाम गौवंश के विकास, संरक्षण व फसलों की रक्षा का केन्द्र बनेगा। जन सहयोग से इसका सर्वांगीण विकास किया जाएगा। विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि यह गौवंश संरक्षण केन्द्र देश व प्रदेश में अपना स्थान बनाएगी। इससे जुड़े सभी लोग प्रशंसा के पात्र हैं। पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को सेवा का फल मिल रहा है और उनके मार्गदर्शन में रीवा जिला उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समाज की भागीदारी की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि गौ मित्र बनाकर गौ संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने गौ सेवकों का सम्मान भी किया।

कार्यक्रम के उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गौधाम में ग्रेडर रोड, पुल निर्माण, प्रशासनिक भवन/गेस्ट हाउस निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा सभी कार्यों को मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौधाम में बोर कराकर पानी पहुंचाने तथा शौचालय निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, एसडीएम राजेश सिन्हा, राजेश पाण्डेय, धीरेन्द्र तिवारी धीरू, त्रियुगीनारायण शुक्ल, राजेश यादव, रोहित तिवारी सहित गौधाम से जुड़े व्यक्ति, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *