रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुई 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता

रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुई 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता

रीवा 22 सितम्बर 2025. राज्य स्तरीय 69वीं वालीबॉल प्रतियोगिता की रंगारंग एव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरुआत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रीवा सांसद जनार्दन मिश्र तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत रीवा की अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि सांसद श्री मिश्र ने ध्वजारोहण कर वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की। जिसमें ग्वालियर एवं उज्जैन संभाग के बीच वालीबॉल खेला गया। इसमें उज्जैन संभाग विजयी हुआ। वहीं दूसरी ओर जनजाति विभाग एव जबलपुर के बीच वालीबॉल खेला गया जिसमें जबलपुर की टीम को जीत मिली। खेल अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि 10 संभागों की लगभग 250 खिलाडियों की टीम उनके कोच उनकी व्यवस्था के लिए लगभग 25 कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। खिलाड़ियों के रुकने खाने-पीने, ठहरने आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने दिया। जय ज्योति स्कूल के छात्रों ने सुंदर बैंड की प्रस्तुति कर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। संगीत शिक्षक प्रफुल्ल तिवारी एवं उनके सहयोगी छात्रों द्वारा टीम ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सभी 10 संभागों की टीमों ने मार्च पास्ट कर अपना-अपना परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री मिश्र ने उद्बोधन के साथ खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेक नामदेव द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन मार्तण्ड तीन के प्राचार्य आर.एल दीपाकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जेडी कार्यालय रीवा से उप संचालक के.पी तिवारी, डीईओ कार्यालय रीवा के सहायक संचालक राजेश मिश्रा, बीईओ आकाक्षा सोनी, शहरी क्षेत्र के स्कूलों के प्राचार्य, कई सेवानिवृत्त पीटीआई, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *