कलेक्टर मऊगंज ने धान खरीदी केन्द्र गौरी का किया निरीक्षण

कलेक्टर मऊगंज ने धान खरीदी केन्द्र गौरी का किया निरीक्षण

रीवा 20 दिसम्बर 2024. मऊगंज जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से 2 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने हनुमना क्षेत्र का भ्रमण करते हुए उपार्जन केन्द्र गौरी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर उपार्जन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खरीदी केन्द्र में कई अव्यवस्थाएं पाई गईं। खरीदी केन्द्र में दो दिन से आए किसानों के धान की तौल नहीं हो सकी थी। खरीदी केन्द्र में 10 हजार बोरियों में धान भण्डारित थी जिनकी सिलाई नहीं की गई थी। सिली हुई बोरियों की भी स्टैकिंग नहीं की गई थी। निरीक्षण के समय खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए। खरीदी केन्द्र में धान के भण्डारण की भी उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। कलेक्टर ने नोडल अधिकारी श्री त्रिपाठी को निलंबित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक मनीष दहायत तथा प्रशासक दुर्गेश मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एसडीएम हनुमना, कमलेश पुरी, तहसीलदार केएल पनिका तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *