इंडियन ऑयल ने किया 10 किग्रा एफटीएल सिलेंडर का शुभारंभ

इंडियन ऑयल ने किया 10 किग्रा एफटीएल सिलेंडर का शुभारंभ
बिना आधार कार्ड के तुरंत मिलेगी बुकिंग सुविधा

रीवा 15 सितम्बर 2026. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रीवा क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए सुविधा और सुविधा का विस्तार करते हुए 10 किलोग्राम क्षमता वाला फ्री ट्रेड एलपीजी एक्स्ट्रा लाइफ गैस सिलेंडर आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस विशेष शुभारंभ कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, रीवा वितरण क्षेत्र के डिप्टी मैनेजर अर्जित घोष की उपस्थिति रही। उनके साथ श्रीमती कृष्णा मिश्रा, राजेंद्र कुमार बंसल, मनीष मंसवानी, संजय अग्रवाल, विजय श्रीवास्तव और रीवा जिले की समस्त इंडियन ऑयल एजेंसियों के संचालक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस संबंध में बताया गया कि यह 10 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर छोटे परिवारों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और कम गैस खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए बेहद उपयोगी और किफायती साबित होगा। यह वजन में काफी हल्का और पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना बेहद आसान हो जाता है। इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग के लिए आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिससे जरूरतमंद लोग बिना किसी कागजी झंझट के तुरंत गैस प्राप्त कर सकते हैं। रीवा जिले की इंडियन ऑयल एजेंसियों में इस 10 किग्रा एक्स्ट्रा लाइफ सिलेंडर की बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्तमान में रीवा गैस एजेंसी, पवार एंटरप्राइजेज, पॉपुलर गैस सर्विस और बिछिया इंडियन गैस पर इसकी बुकिंग चालू कर दी गई है। क्षेत्र के उपभोक्ता अपनी निकटतम इंडियन ऑयल एजेंसी से संपर्क करके इस सुगम और त्वरित गैस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *