मुख्यमंत्री जी का रीवा एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री जी का रीवा एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत

रीवा 14 दिसंबर 2024. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से विशेष विमान द्वारा प्रातः रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री जी के साथ पशुपालन एवं डेयरी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल भी रीवा पहुंचे।

रीवा एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष रीवा डॉ अजय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष मऊगंज डॉ राजेंद्र मिश्रा सहित कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह ने मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव एयरपोर्ट रीवा के व्हीआईपी लाउंज में कुछ समय रुकने के उपरांत हेलीकॉप्टर द्वारा सरसी/व्यौहारी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री जी के साथ उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल भी सरसी के लिए रवाना हुए।

Facebook Comments Box