बलराम जयंती और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बलराम जयंती और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
रीवा 13 अगस्त 2025. जिले में 14 अगस्त को बलराम जयंती तथा 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रभारी अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों को तैनात कर उन्हें दायित्व सौंपे हैं। कलेक्टर ने विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा को प्रभारी अधिकारी और संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने बलराम जयंती पर हलधर किसान मेला तथा प्रदर्शनी के आयोजन के निर्देश दिए हैं। बलराम जयंती पर जिले के किसानों को किसान सम्मान निधि वितरण की भी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिला स्तर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता, जेल में भगवान बलराम और श्रीकृष्ण पर केन्द्रित कार्यक्रम सहित बलराम और श्रीकृष्ण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।