जिले में समर्थन मूल्य पर 9 दिसम्बर तक 227624 क्विंटल हुई धान की खरीद

जिले में समर्थन मूल्य पर 9 दिसम्बर तक 227624 क्विंटल हुई धान की खरीद

रीवा 09 दिसम्बर 2024. किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए पंजीकृत किसानों से जिले भर में बनाये गये 92 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 2 दिसंबर से किया जा रहा है। किसानों से एफएक्यू धान 2300 रूपये प्रति Ïक्वटल की दर से सहकारी समितियों द्वारा खरीदी जा रही है। जिले में अब तक 3769 किसानों से अब तक 227624 क्विंटल धान की खरीद की गयी है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खाद्य पीके पाण्डेय ने बताया कि अब तक की गयी खरीदी के लिए किसानों को 52 करोड़ 35 लाख 7 हजार 167 रूपये मंजूर किये जा चुके हैं। सभी खरीदी केन्द्रों में आगामी 10 दिवस की खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध करा दिये गये हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके खरीदी केन्द्र और खरीदी के समय का निर्धारण करके समर्थन मूल्य पर धान दे सकते हैं। खरीदी के लिए अब तक 23 हजार 316 किसानों ने स्लॉट बुक कराये हैं। किसान खरीदी केन्द्रों में सुखाकर तथा साफ करके धान लायें जिससे गुणवत्ता के कारण धान के उपार्जन में किसी तरह की परेशानी न हो।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *