कलेक्टर ने मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय परिसर स्थित जर्जर भवन का किया मौके पर निरीक्षण

कलेक्टर ने मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय परिसर स्थित जर्जर भवन का किया मौके पर निरीक्षण

रीवा 14 नवम्बर 2024. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में जर्जर भवन का मौके पर निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह के अंदर भवन को गिराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि भवन को गिराकर समतल स्थान बनाएं ताकि कार्ययोजना के अनुसार आवश्यक निर्माण कराया जा सके। इस दौरान एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, संयुक्त संचालक शिक्षा एसके त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता सहित निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *