मुख्यमंत्री रीवा जिले के चार ऑक्सीजन प्लांटों का करेंगे वर्चुअली लोकर्पण

रीवा 12 अगस्त 2021. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 अगस्त को रीवा जिले के चार ऑक्सीजन प्लांटों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान औद्योगिक क्षेत्र चोरहटा तथा जेपी एसोसिएट्स में निजी पूंजी निवेश से स्थापित पांच-पांच सौ एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांटों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में जनभागीदारी से स्थापित पांच सौ एलपीएम क्षमता के तथा जिला चिकित्सालय परिसर में मुख्यमंत्री राहत कोष से स्थापित दो सौ एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांटों का लोकार्पण करेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम औद्योगिक पार्क उद्योग विहार चोरहटा रीवा में दोपहर 3 बजे से आरंभ होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 बजे से 3 बजकर 2 मिनट तक दीप प्रज्जवलन एवं कन्या पूजन किया जायेगा। दोपहर 3 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जायेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान 3 बजकर 7 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक जिले के चारों ऑक्सीजन प्लांटों का वर्चुअली लोकर्पण करेंगे।

Facebook Comments Box