उप मुख्यमंत्री ने विजय विलास होटल का किया उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री ने विजय विलास होटल का किया उद्घाटन
रीवा में आतिथ्य सत्कार में विजय विलास होटल अपना स्थान बनायेगा – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

रीवा 04 नवम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा रिंग रोड रतहरा में नवनिर्मित भव्य विजय विलास होटल का गत दिवस शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रीवा विकास के मार्ग पर अग्रसर है। शासकीय अधोसंरचना निर्माण कार्यों के साथ-साथ रीवा में स्थानीय युवाओं द्वारा भी अनेक प्रतिष्ठान निर्मित कराये जा रहे हैं। इसी क्रम में विजय विलास होटल का निर्माण किया गया है। जो रीवा में आतिथ्य सत्कार में अपना प्रमुख स्थान बनायेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएँ देते हुए उतरोत्तर उन्नति की कामना की तथा कहा कि अन्य लोग भी इसी प्रकार रीवा की उन्नति में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि रीवा में साफ सुथरी हरीतिमा युक्त विभिन्न कालोनियों में विदेशों की कालोनियों की झलक दिखती है इससे लगता है कि रीवा अब किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है।
इस अवसर पर विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह ने रीवा के उत्तरोत्तर विकास के लिये उप मुख्यमंत्री जी को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां के युवा महानगर की तर्ज में कालोनियों व होटल सहित अन्य प्रतिष्ठान बनाकर रीवा के बढ़ते स्वरूप में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह, रिटार्यड जीएम यूबी तिवारी, उपेन्द्र सिंह, सचिन सिंह तथा विजय विलास के डायरेक्टर ऐश्वर्य सिंह तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *