कमिश्नर 9 सितम्बर को करेंगे खाद्य विभाग की समीक्षा

कमिश्नर 9 सितम्बर को करेंगे खाद्य विभाग की समीक्षा

रीवा 07 सितम्बर 2024. खाद्य विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक 9 सितम्बर को प्रात: 11 बजे से कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित की जा रही है। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करेंगे। बैठक में खाद्यान्न के आवंटन, उठाव तथा वितरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *