बंसल समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

बंसल समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रीवा 29 अगस्त 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में आयोजित बंसल समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह समाज एकता के सूत्र में बंधकर अपना कार्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से करता है। मैं हमेशा इस समाज के हित के लिए तत्पर रहूँगा।

सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना, संबल योजना, नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण योजनाओं के माध्यम से गरीब तबके के लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। यह सरकार गरीबों की सरकार है और उनके समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बंसल समाज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, प्रकाश सोनी चिंटू, राजगोपाल मिश्रचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *