अधिकारी जन हित के कार्य संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करेः-कमिश्नर

अधिकारी जन हित के कार्य संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करेः-कमिश्नर
जन कल्याण के कार्यो में लापरवाही सहन नही की जायेंगीः-कमिश्नर
लापरवाह जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की रूकेगी दो वेतन वृद्धियां

रीवा 11 मार्च 2026. कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद ने कलेक्ट्रेट सभागार सिंगरौली में आयोजित बैठक में विभागीय कार्यो एवं योजनाओ की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से विभागीय कार्य करे। नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करके विभागीय योजनाओं की शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करायें। जन कल्याण के कार्यो में संवेदनशीलता से कार्रवाही करे। जन कल्याण के कार्यो में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नही की जायेंगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आगामी गर्मियो को देखते हुयें हर बसाहट में पेयजल की समुचित व्यवस्था करायें। पेयजल के संबंध में प्राप्त शिकायतो का दो दिवस में निराकरण कराये। समूह नल जल योजना तथा एकल नल जल योजनाओं के प्रगति संतोष जनक नही है निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरे कराकर हर घर में नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करे। कमिश्नर ने जल गंगा संवर्धन अभियान तथा जल स्वाबलंबी गाव की कार्य योजना की समीक्षा करते हुयें कहा कि जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसमें रूचि नही ले रहे है। कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैढ़न, चितरंगी तथा देवसर की दो दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से सुरू हो रहा है संबंधित अधिकारी दो दिन में इसकी कार्य योजना प्रस्तुत कर दे। कार्य योजना में गत वर्ष के जल गंगा सर्वधन अभियान के अधूरे कार्यो को पूरा कराने, हैन्ड पम्पो में रिचार्ज पिट बनाने, वृक्षा रोपण एवं रूफ वाटर हार्वेस्टिग के प्रस्ताव अनिवार्य रूप से शामिल करे। इस अभियान में आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित करे। अभियान से जुड़े कार्यो के फोटोग्राफ जल शक्ति मंत्रालय के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करायें। कमिश्नर ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य सुविधाओ को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास करे। गर्भवती महिलाओ का समय पर पंजीयन और जॉच सुनिश्चित करे। सीबियर एनेमिक गर्भवती महिलाओ का शत प्रतिशत चिन्हांकन करके उन्हे समय पर उपचार सुविधा दे।शिशु मृत्यु तथा मात् मृत्यु के प्रत्येक घटना की आडिट करके इसमें दोषी पाये गये अधिकारियों और कर्मचारियो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाही करे। किसी की लापरवाही से होने वाली मौत सहन नही की जायेंगी। स्वास्थ्य सूचकांको में अपेक्षा अनुरूप सुधार नही हुआ तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अधिनस्थ अमले पर कड़ी कार्रवाही की जायेगी।
कमिश्नर ने कहा कि सभी क्षय रोगियो तथा सीबियर एनेमिक गर्भवती महिलाओं को निजी कम्पनियों के सहयोग से अतिरिक्त पोषण आहार एवं फूड बास्केट का वितरण करायें। आयुष्मान कार्ड की प्रगति संतोष जनक नही है शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर एक माह में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनायें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन शिविरो को सफल बनाने में सहयोग करे। संकल्प से समाधान अभियान में आवेदन पत्रो की सख्या कम है यादि पात्र हितग्राही है तो उनके आवेदन दर्ज कराकर योजनाओ से लाभान्वित करे। कमिश्नर ने आवेदन पत्रो के 99 प्रतिशत निराकरण पर अधिकारियो को बधाई दी। कमिश्नर ने कहा कि सीएम हेल्प लाईन के प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत करे। विभाग में 100 दिन से अधिक समय से लंबित सभी आवेदन पत्रो का 15 मार्च तक निराकरण सुनिश्चित करे। समय सीमा का पालन न करने पर कार्रवाही की जायेंगी। ई आफिस व्यवस्था में भी प्रगति लायें। सभी अधिकारी ई आफिस के माध्यम से ही फाईले और पत्र प्रेषित करे। स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्य 20 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरे करायें। अंग्रणी बैक प्रबंधक समन्वय बनाकर बैंको में लंबित प्रकरण निराकृत करायें इसमे सहयोग न करने वाले बैक शाखा प्रबंधको के विरूद्ध कार्रवाही प्रस्तावित करे।
कमिश्नर ने डब्ल्यूआरडी विभाग से संचालित सिचाई परियोजनाओ के प्रगति के संबंध में चर्चा करते हुयें निर्देश दिए कि सभी परियोजनाए निर्धारित समय पर पूर्ण की जाये तथा ऐसी परियोजनाए जिनका भू अर्जन से संबंधित कार्रवाही शेष है उसे समय पर पूर्ण करायें। तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयो में गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध करायें। सभी विद्यालयो में बालिका शौचालय अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे यदि किसी विद्यालय में नही है तो निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करे। वही आगनवाड़ी केन्द्रो में मीनू के आधार पर नास्ता दिया जाना सुनिश्चित करे।
बैठक में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कहा कि दिए गए निर्देशो का पूरी तरह से पालन किया जायेगा। शासन की उच्च प्राथमिकता के सभी योजनाओं मुख्य सचिव महोदय की मानीटरिंग के विंदुओ पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। स्वास्थ्य सेवाओ तथा महिला बाल विकास विभाग के कार्यो को बेहतर करने के लिए भी हम लगातार प्रयास करेगे। बैठक में संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, उपायुक्त ट्राईबल जे.पी यादव, कार्यकारी संचालक एम.आई.डीसी यू.के तिवारी, संयुक्त संचालक शिक्षा नीरव दीक्षित, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास शशि श्याम उईके, अधीक्षण यंत्री पीएचई महेन्द्र सिंह वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *