महाविद्यालय गहरा नाला के अस्थाई कैम्प का निरीक्षण

satna07072016b3

सतना | 07-जुलाई-2016

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग रोजगार खनिज साधन मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुरूवार को सतना प्रवास के दौरान शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहरा नाला में बनाये गये बाढ़ प्रभावितो के लिये अस्थाई राहत कैम्प का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महापौर ममता पाण्डेय, कलेक्टर नरेश पाल, पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य उमेश सिंह, पार्षद जयप्रताप बागरी सहित अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने गहरा नाला के अस्थाई कैम्प में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियो को ढांढस बंधाते हुये कहा कि उन्हे बिल्कुल चिंता करने की आवश्यकता नही है। सरकार और प्रशासन उनके साथ विपदा की इस घडी में सतत् सहयोग के लिये तत्पर है। उन्होने अधिकारियो को निर्देशित किया कि अस्थाई कैम्प में लाये गये लोगो के लिये नाश्ते भोजन पानी स्वास्थ्य सुविधाये समय पर सुनिश्चित कराई जायें और साफ-सफाई तथा विद्युत आपूर्ति की सतत् व्यवस्था भी रखी जाये। उन्होने बाढ़ प्रभावितो को बताया कि बाढ़ से हुये उनके मकान और सम्पत्ति के नुकसान का सर्वे कराया जायेगा तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानो के अनुसार राहत सहायता शीघ्र प्रदान करने के प्रयास किये जायेगें।

Facebook Comments Box