रीवा के बाईपास को फोरलेन बनाए जाने का मार्ग हुआ प्रशस्त – उप मुख्यमंत्री

रीवा के बाईपास को फोरलेन बनाए जाने का मार्ग हुआ प्रशस्त – उप मुख्यमंत्री
रीवा 12 अगस्त 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा में चोरहटा से रतहरा तक के बाईपास को फोरलेन बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। भारत सरकार के भूतल परिवहन विभाग में फोरलेन बनाने के कार्य का टेण्डर आज खुल गया है और शीघ्र ही बाईपास को फोरलेन बनाने का कार्य प्रारंभ होगा। श्री शुक्ल ने बताया कि फोरलेन के साथ ही नीचे की संलग्न सड़कों को भी टू लेन किया जाएगा ताकि बाईपास तक पहुंचने वाली सड़कें चौड़ी रहें और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि बाईपास के फोरलेन बन जाने, बेला-सिलपरा मार्ग के पूर्ण होने तथा पूर्व से निर्मित रिंग रोड के बाद अब रीवा में चारों तरफ फोरलेन का बाईपास हो जाएगा जिससे यातायात का दबाव शहर में बिल्कुल भी नहीं रहेगा और दुर्घटनाओं पर पूर्णत: विराम लग सकेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *