रीवा जिले में अब तक 338.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 338.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

रीवा 11 अगस्त 2024. जिले में 11 अगस्त को 9.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन सर्वाधिक 25 मिलीमीटर वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक कुल 338.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 409.4 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 203.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 564 मिलीमीटर, सिरमौर में 362.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 193.5 मिलीमीटर, सेमरिया में 259 मिलीमीटर, मनगवां में 470 मिलीमीटर तथा तहसील जवा में 248 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 460.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *