उप मुख्यमंत्री ने मार्तण्ड स्कूल तथा सेंट्रल लाइब्रेरी के निर्माण का लिया जायजा

रीवा 18 जुलाई 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शासकीय मार्तण्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी। निरीक्षण के समय पूर्व पार्षद सतीश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा, प्राचार्य सुदामालाल गुप्ता तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने बैजूधर्मशाला के पास स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के नवीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण कार्य पूरा करा कर 15 अगस्त तक लोकार्पण करायें। इसमें किताबों और पत्रपत्रिकाओं के पढ़ने की व्यवस्था के साथ ई-लाइवब्रेरी की व्यवस्था करें। अब सभी विद्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से जानकारियाँ प्राप्त करते हैं। ई-लाइवब्रेरी उपकरण तथा कम्प्यूटर आपरेटर की 15 अगस्त तक व्यवस्था कर लें। निर्माण कार्य तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूरा करायें। उप मुख्यमंत्री ने सेंट्रल लाइब्रेरी में अध्ययनरत बच्चों से भी संवाद किया। निरीक्षण के समय पार्षद श्री समीर शुक्ला, श्री राजगोपाचारी मिश्रा, लोक निर्माण विभाग तथा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सेंट्रल लाइब्रेरी के नवीन भवन का निर्माण पुर्नधनत्वीकरण योजना से 23 करोड़ 69 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है। इसमें 160 सीटों में पठन-पाठन की व्यवस्था फर्निचर तथा अन्य उपकरण लगाये जायेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *