उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सिविल लाइन पार्क का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सिविल लाइन पार्क का किया निरीक्षण

रीवा 09 अगस्त 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन सिविल लाइन पार्क का निरीक्षण किया तथा अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने पार्क में पेवर ब्लाक के कार्य को पूरा करने तथा फब्बारा लगाने सहित बच्चों के लिए प्ले स्थल बनाने के कार्यों को शीघ्र कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्किंग स्थल में पेवर लगाने तथा निर्माणाधीन दूकानों के कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे सहित निर्माण विभाग के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *