वरिष्ठजन समाज की धरोहर — ब्रह्माकुमारी संस्थान

वरिष्ठजन समाज की धरोहर — ब्रह्माकुमारी संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस पर 150 से अधिक वरिष्ठजन हुए सम्मानित
रीवा 02 10 2025
 ब्रह्माकुमारी संस्थान विंध्य के गौरव शाली वरिष्ठ गण मान्य जनों का झिरिया, रीवा में एक भव्य एवं गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विंध्य क्षेत्र के 150 से अधिक गौरवशाली वरिष्ठजन को शाल, श्रीफल और उपहार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा जी थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राज्यसभा श्री राजमणि पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता  श्री घनश्याम सिंह, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, और हाजी ए.के. खान, प्रमुख अभियंता आर.के. सिंह, डॉ. ज्ञानवती अवस्थी (मानस विदुषी), सिंधी सेंट्रल पंचायत रीवा के अध्यक्ष सरदार प्रहलाद सिंह, तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी बी.के. निर्मला दीदी ने की।
सांसद श्री जनार्दन मिश्रा जी ने कहा –
“वरिष्ठजन हमारे समाज की जड़ और शक्ति हैं। उनका जीवन अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का प्रकाश स्तंभ है। ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा यह सम्मान समाज को पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य है।”
पूर्व सांसद राज्यसभा श्री राजमणि पटेल जी ने कहा –
“वरिष्ठजन ज्ञान और संस्कार की जीवित पुस्तक हैं। उनके अनुभव के बिना समाज का निर्माण अधूरा है। ऐसे आयोजन हम सबको कृतज्ञ बनाते हैं।”
डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी अध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसाइटी) ने कहा –
“आज का यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का सम्मान है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”
वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम सिंह ने कहा
“वरिष्ठजन परिवार और समाज को जो दिशा देते हैं, वही राष्ट्र की मजबूती का आधार बनती है।”
हाजी ए.के. खान ने कहा –
“वरिष्ठजन समाज की अमानत हैं। इन्हें सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी और हमारी असली पहचान है।”
डॉ. ज्ञानवती अवस्थी (मानस विदुषी) ने कहा –
“वरिष्ठजन अनुभव और संवेदना के जीवित प्रतीक हैं। इनका सम्मान करना समाज की आत्मा को सम्मानित करना है।”
सरदार प्रहलाद सिंह (अध्यक्ष, सिंधी सेंट्रल पंचायत) ने कहा –
“वरिष्ठजन वह दीपक हैं, जो समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं।”
वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुशील तिवारी ने कहा –
“ब्रह्माकुमारी संस्थान ने जिस गरिमा के साथ वरिष्ठजनों का सम्मान किया है, वह समाज में आदर्श प्रस्तुत करता है।”
राजयोगिनी बी.के. निर्मला दीदी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा –
“वरिष्ठजन समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनका जीवन ही नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा और दिशा है। उनके आशीर्वाद से ही समाज की नींव सुदृढ़ और जीवन मूल्यों से परिपूर्ण बन सकती है। ब्रह्माकुमारी संस्थान सदा से ही संस्कार, सेवा और सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाता आया है।”
इस अवसर पर जिन गणमन बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया उनमें प्रमुख रूप से डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव, डॉ रश्मि शुक्ला,पटेल  शिव प्रसाद प्रधान, डॉक्टर बिमल दुबे,संतू लाल आहूजा, गोपाल जी त्रिपाठी , डॉ सुशील त्रिपाठी ,डॉक्टर शशिधर मणि त्रिपाठी, नारायण डिगवानी,डॉ एम आर तिवारी ,अनंत सिंह ,राजेंद्र मिश्रा, अजय खरे मीसाबंदी अमर सिंह , डॉ मुजीब खान,श्रवण प्रसाद नामदेव राजधार शर्मा ,जीपी त्रिपाठी, गोविंद कुशवाहा ,डॉक्टर सुनीता पांडे, ममता नरेन्द्र सिंह,साहिद परवेज , अवधेश श्रीवास्तव ,रामनरेश सोंधिया, राजेंद्र कुमार ताम्रकार ,राजेंद्र सिंह प्राचार्य ,बलराम यादव, अनंत शुक्ला, विनायक प्रसाद पांडे ,सूर्यबली पांडे, सुखलाल पांडे,  मेजर आर एस मिश्रा, आनंद शुक्ला ,राहुल दुबे, सुनीति व्यास ,लक्ष्मण दास वर्मा ,राजनारायण यादव, मुरारी लाल मिश्रा ,राजेंद्र त्रिपाठी ,श्रीकांत द्विवेदी ,अवध बिहारी  , राजेश मिश्रा बब्बू, भगवान सिंह तिवारी , अवधेश श्रीवास्तव,मुकंद प्रसाद मिश्रा, रामसुंदर द्विवेदी ,गजेंद्र सिंह, बाय यश पटेल, महेंद्र लाल , रामसहाय मिश्रा, सुनीति ब्यास,विजयपटेल ,डॉ शेषमणि शुक्ला , शिव प्रकाश तोमर, विश्वनाथ सिंह बाबा पूर्व पार्षद, छोटेलाल पटेल ,मंगल प्रसाद बुनकर, रामाधार विश्वकर्मा, योगेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार पांडे  ,राजेंद्र तिवारी राजू, हरिशंकर शुक्ला, विश्वनाथ तिवारी, समीर कुमार शुक्ला , गोंदिया बाई ,प्रवीण कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा, ए पी शुक्ला।
Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *