राज्यपाल ने नव नियुक्त 4 केबिनेट और 5 राज्य मंत्री को शपथ दिलाई

300616n8

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने राजभवन में संपन्न मंत्रि-परिषद के विस्तार में 9 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। केबिनेट मंत्री के रूप में श्री ओमप्रकाश धुर्वे, श्री रूस्तम सिंह, श्री जयभान सिंह पवैया और श्रीमती अर्चना चिटनिस ने तथा राज्य मंत्री के रूप में श्री हर्ष सिंह, श्री संजय पाठक, श्रीमती ललिता यादव, श्री विश्वास सारंग और श्री सूर्य प्रकाश मीणा ने शपथ ग्रहण की।

नवनियुक्त मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी में शपथ ग्रहण की। मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक, निगम-मण्डल के अध्यक्ष, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा पत्रकार उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *