मुख्यमंत्री 70.91 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री 70.91 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

रीवा 12 जून 2024. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 13 जून को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव लक्ष्मणबाग परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे जल संरक्षण के कार्यों में सहभागिता निभाएंगे। मुख्यमंत्री आमजनों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव 70 करोड़ 91 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 48 करोड़ 2 लाख रुपए के 58 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें स्वास्थ्य विभाग के 47 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का निर्माण शामिल है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव 22 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें दो 50-50 सीटर अनुसूचित जाति छात्रावास, 8 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 2 पुलों का निर्माण कार्य शामिल है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *