मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया नोटिस

रीवा 25 सितम्बर 2021. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने 24 सितम्बर को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतहरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ड¬ूटी में अनुपस्थित रहने पर डॉ. आदर्श मिश्रा चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट एपी पटेल, एएनएम अंजना तिवारी तथा सपोर्ट स्टॉफ मनोज कुमार त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में ग्लूकोमीटर नहीं पाये जाने, आग बुझाने की मशीन खराब होने, आयरन स्क्रोज रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने तथा एएनसी रजिस्टर अपूर्ण होने को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। टीकाकरण केन्द्र में सिर्फ 160 व्यक्तियों का ही टीकाकरण किये जाने व केन्द्र में साफ-सफाई की कमी होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा कार्य में तत्परता बरतने के निर्देश दिये।

Facebook Comments Box