स्वास्थ्य केन्द्रों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

स्वास्थ्य केन्द्रों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

रीवा 05 जून 2024. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि विभिन्न कारणों से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। मानवीय क्रियाकलापों में संतुलन एवं राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने की ओर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। वातावरण साफ़ और स्वच्छ है तो विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक राघवेंद्र मिश्रा, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *