नदी के घाटों में दुर्घटना से बचाव के सभी उपाय करें – कलेक्टर

नदी के घाटों में दुर्घटना से बचाव के सभी उपाय करें – कलेक्टर
घाटों में संकेतक लगाकर लोगों को सचेत करें – कलेक्टर

रीवा 29 अप्रैल 2024. शहर के मध्य से बहने वाली बीहर नदी के घाटों में दुर्घटना से बचाव के उद्देश्य से संकेतक लगाकर लोगों को सचेत करें। साथ ही सभी चिन्हित 10 घाटों में दुर्घटना से बचाव के उपाय सुनिश्चित कराएं। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने करहिया घाट का भ्रमण किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन भी उपस्थित रहीं।
कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के दिनों में अक्सर नदी में लोग नहाने जाते हैं। नदी का प्रवाह अधिक होने व उसकी गहराई का अनुमान न होने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसके लिए जरूरी है कि सभी घाटों में संकेतक लगाकर लोगों को सचेत किया जाए तथा गहराई की सीमा के लिए नदी में बांस लगा दें ताकि उस क्षेत्र से आगे लोग नहाने के लिए न जाएं। उन्होंने शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में नहरों में भी दुर्घटना से बचाव के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिला कमाण्डेंट होमगार्ड वीरेन्द्र सिंह जादौन भी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box