लोकसभा निर्वाचन के लिए 26 अप्रैल को होगा मतदान

लोकसभा निर्वाचन के लिए 26 अप्रैल को होगा मतदान

रीवा 23 मार्च 2024. निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 15 के तहत निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 मार्च को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन पत्र जमा करने का क्रम शुरू हो जाएगा। नामांकन पत्र रिटर्निंग आफीसर अथवा सहायक रिटर्निंग आफीसर के समक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय रीवा में कलेक्टर न्यायालय कक्ष में दाखिल किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 4 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जाँच 5 अप्रैल को की जाएगी। उम्मीदवार 8 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। नाम वापस करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *