प्रदेश में एक लाख क्विंटल से अधिक प्याज की खरीदी हुई

onion1

30 जून तक जारी रहेगी समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी

प्रदेश में अब तक एक लाख 6 हजार 2 क्विंटल प्याज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। प्याज खरीदी का कार्य 4 जून से शुरू किया गया था। किसानों से 71 खरीदी केन्द्र पर 6 रुपये प्रति किलो की दर पर प्याज की खरीदी की जा रही है।

आज प्रदेश में 37 हजार 991 क्विंटल प्याज की खरीदी की गयी। समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी के लिये मार्कफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। अब तक मार्कफेड ने 4 करोड़ 8 लाख रुपये की प्याज किसानों से खरीदी है। आज मुख्य रूप से आष्टा में 4341 क्विंटल, ब्यावरा में 4017, आगर में 3278, बैरसिया में 1811, उज्जैन में 1183, तराना में 1074, कन्नौद में 2019, शाजापुर में 2645 और अकोदिया खरीदी केन्द्र पर किसानों से 1054 क्विंटल प्याज की खरीदी की गयी। खरीदी केन्द्रों पर भण्डारण के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *