ऊर्जामंत्री ने किया विकास कार्य का भूमि पूजन

rewa12320161b

उर्जा मंत्री  श्री राजेन्द्र शुक्ल ने  वार्ड क्र. चार में सत्रह लाख रूपये की लागत के आर.सी.सी.नाली निर्माण एवं रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस वार्ड के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई है। उन्होंने रीवा नगर में नाली निर्माण और सड़क निर्माण के कार्यो के लिये राशि स्वीकृत होने और टेंडर प्रक्रिया की भी जानकारी दी। स्पीकर नगर निगम सतीश सोनी ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये।
आयुक्त नगर निगम कर्मवीर शर्मा ने कहा कि सभी वार्डो में प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यो को चिन्हित कर लिया गया है और गुणवत्ता के साथ नियत समय सीमा में निर्माण कार्यो को पूरा कर लिया जायेगा। इस दौरान वार्ड पार्षद संजू कोल, अन्य पार्षदगण, जयराम शुक्ल, विवेक दुबे,अजय नारायण त्रिपाठी , शैलेन्द्र शुक्ला, ए.पी.शुक्ला, सुधीर गर्ग सहित स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box