ऊर्जा मंत्री द्वारा निर्माणाधीन बीहर पुल का अवलोकन

Bihar Pul Avlokan.

ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बोदाबाग-करहिया मार्ग पर निर्माणाधीन बीहर पुल का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। कुल 1882 लाख रूपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस पुल के निर्माण से करहिया नीम चौराहा से सीधे जुड़ जायेगा। सौ मीटर लम्बे और 8.40 मीटर चौड़े इस पुल की नींव का कार्य तेजी से चल रहा है। राजेन्द्र शुक्ल ने कार्य को देखा तथा संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता और कार्य में तेजी लाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर कार्य पालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु निगम पी.एस.परिहार सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *