उप मुख्यमंत्री ने कष्टहरनाथ भगवान के दर्शन किए

उप मुख्यमंत्री ने कष्टहरनाथ भगवान के दर्शन किए

रीवा 06 सितम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुढ़ स्थित कष्टहरनाथ शिव मंदिर में भगवान के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की। श्री शुक्ल ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सौन्दर्यीकरण कार्य, सोलर लाइट लगाए जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम गुढ़ डॉ अनुराग तिवारी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री बालक रामदास आश्रम पहुंचे – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुढ़ क्षेत्र में स्थित स्वामी बालक रामदास आश्रम पहुंचकर सद्गुरू भगवान के दर्शन किए। उन्होंने आश्रम में सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *