राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में नारद जयंती समारोह

rajendra shukla

नारद जयंती समारोह समिति रीवा तथा विश्व संवाद केन्द्र महाकौशल के संयुक्त तत्वावधान में 23 मई को नारद जयंती समारोह एवं पत्रकार समागम का आयोजन किया गया है। इस दौरान समकालीन पत्रकारिता की चुनौतियां और नारदीय दृष्टि विषय पर परिचर्चा होगी।
जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम स्थानीय समदड़िया माल में दोपहर बारह बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा भोपाल होंगे। कृष्ण मोहन झा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंडियन फैडरेशन आफ वर्किग जर्नलिस्ट समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
संयोजक बृजेन्द्र शुक्ला ने इस अवसर पर रीवा नगर एवं जिले के पत्रकार बंधुओं से समारोह में उपस्थिति का अनुरोध किया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *