जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया सिन्धु गौरव स्मारिका का विमोचन

 

170516n5

ऊर्जा तथा जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज भोपाल में अपने निवास पर सिन्धु जागृति समाज, उज्जैन ,द्वारा प्रकाशित सिन्धु गौरव स्मारिका के छठवें विशेष संस्करण का विमोचन किया। श्री शुक्ल ने कहा कि स्मारिका समाज के लिए प्रेरणा-स्त्रोत होगी।
जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिंधी समाज एक परिश्रमी, कर्मठ, धर्मपारायण तथा लगनशील समाज है। समाज का अपना एक गौरवशाली अतीत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्मारिका में प्रकाशित सामग्री सिंधी समाज तथा संस्कृति के विकास में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर संरक्षक सिन्धु जागृत समाज, उज्जैन श्री शिवा कोटवाणी, श्रीमती पुष्पा कोटवाणी, अध्यक्ष महिला सिंधी सभा, उज्जैन डा. बाधवानी, अध्यक्ष सिंधी युवा संगठन श्री नरेन्द्र केसवानी, श्री मोहन मनवानी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Facebook Comments Box