जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने निनौरा में विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

14-05-2016

reewa-14-5-2016b22-

जनसंपर्क एवं ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निनौरा में तीन-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विचार-महाकुंभ आयोजन-स्थल पर विभिन्न विभाग द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मैहर विधायक श्री नारायण त्रिपाठी, अपर संचालक जनसंपर्क एवं मध्यप्रदेश माध्यम के कार्यपालक निदेशक श्री मंगला मिश्रा एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि निनौरा में अंतर्राष्ट्रीय विचार-महाकुंभ आयोजन-स्थल पर इस विकास प्रदर्शनी में ऊर्जा, लोक निर्माण, संस्कृति, जनसंपर्क एवं पर्यटन विकास तथा नवकरणीय ऊर्जा विभाग सहित विभिन्न विभाग द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य रंगीन छाया-चित्रों के माध्यम से दर्शाये गये हैं।

 

 

Facebook Comments Box