मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए विशेष निधि से स्वीकृत किये 431 करोड़ रूपये

रीवा 17 जून 2023. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 356 नगरीय निकायों में अधोसंरचना से जुड़े विविध विकास कार्यों के लिए विशेष निधि मद से 431 करोड़ 6 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से निकायों की मूलभूत सुविधाओं जिनमें सीमेंट कांक्रीट सड़क, डामरीकृत सड़क डिवाइडर निर्माण, पार्कों का निर्माण, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, शमशान घाट निर्माण जैसे विकास कार्य किये जायेंगे। इस राशि से स्मारकों के निर्माण के साथ शहीदों और महापुरूषों की प्रतिमाऐं भी स्थापित की जायेंगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *