गौ-अभ्यारण्य के संबंध में ऊर्जा मंत्री ने बैठक ली

rsji 09-०५-16

प्रदेश के ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज स्थानीय राजनिवास में एक बैठक लेकर बसावन मामा में गौ-अभ्यारण्य निर्माण के विभिन्न विंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान कमिश्नर एस.के. पाल सी.सी.एफ. शमशेर सिंह राणा, कलेक्टर राहुल जैन, पशु चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्रा उपाध्यक्ष जिला गौ सम्बर्धन बोर्ड राजेश पांडे तथा विवेक दुवे आदि उपस्थित रहे।
राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बसावन मामा गौ अभ्यारण्य को शाजापुर गौ-अभ्यारण्य की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा वन और राजस्व विभाग मिलकर गौ अभ्यारण्य के लिए भूमि उपलब्ध कराएंगे और अधो संरचना निर्माण के लिए मंडी बोर्ड दो करोड़ रू. की राशि उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों की सुविधा और मांग के अनुसार ही अभ्यारण्य का निर्माण होगा। इस अवसर पर सी.सी.एफ. शमशेर सिंह राणा ने कहा कि समुदाय की मांग पर वन की भूमि गौ वंश के लिए चारागाह के रूप में भूमि उपलब्ध कराएगा और राजस्व की भूमि पर निर्माण कार्य होगा। ऊर्जा मंत्री ने एस.डी.एम. राजस्व, एस.डी.ओ. फारेस्ट व पशु चिकित्सक को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में डी.पी.आर. तैयार कर प्रस्तुत करे जिससे अग्रिम कार्यवाई की जा सके।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *