भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 14.03.2016 को 36.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

oil

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 14-03-2016 को 36.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। जबकि 11-03-2016 को यह 37.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी।

रुपये के संदर्भ में, भारतीय बास्‍केट के कच्‍चे तेल की कीमत 14-03-2016 को घटकर 2444.07 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 11-03-2016 को यह 2504.57 रुपये प्रति बैरल थी। 14.03.2016 को रुपया मजबूत होकर 67.02 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ, जबकि 11.03.2016 को रुपये की कीमत 67.09 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर थी।

इस संबंध में विस्‍तृत ब्‍योरा नीचे तालिका में दिया गया है:-

विवरण

इकाई

14 मार्च, 2016 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 11-03-2016)

01-03-2016 के लिए मूल्‍य निर्धारण पखवाड़ा (12 फरवरी- 25 फरवरी, 2016)

कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट)

(डॉलर प्रति बैरल)

36.47 (37.33)

30.61

(रुपये प्रति बैरल)

2444.07 (2504.57)

2096.17

विनिमय दर

(रुपये प्रति डॉलर)

67.02 (67.09)

68.48

कच्‍चे तेल की दैनिक कीमत – 15.03.2016

Facebook Comments Box