मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान की सफलता के लिये शांति दौड़ में शामिल हुए शहरवासी

रीवा एक जनवरी 2019. नववर्ष में स्वस्थ्य रीवा के संकल्प के लिये स्थानीय टीआरएस कालेज रीवा प्रांगण में शांति एवं सद्धावना दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान की सफलता के लिये बड़ी संख्या में शहरवासी भी शामिल हुये। शहरी नोडल अधिकारी डॉ. डीपी अग्रवाल ने उपस्थित जनों को नारे लगाकर मीजल्स-रूबेला टीकाकरण हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय मुकेश येंगल, डब्ल्यूएचओ के विनय कौशिक व सुनील अवस्थी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *