ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा गंगाघाट का लोकार्पण

rewa01052016 rsji 1

प्रदेश के ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज स्थानीय गंगा नगर में बीहर नदी पुल के समीप गंगाघाट का लोकार्पण किया। उन्होंने घाट निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा प्रगट की कि इससे स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि घाट पर स्नान के लिए आने वाली महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए दो कक्षों के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए । उन्होंने घाट के पास वृक्षारोपण कर हरियाली पूर्ण वातावरण तैयार करने के लिए भी कहा। इस दौरान महापौर ममता गुप्ता तथा स्पीकर सतीश सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त  किए। शैलेन्द्र शुक्ल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद आशा सिंह सहित विभिन्न पार्षदगण व स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *