हर कॉलेज में होंगे स्पोर्टस टीचर खुलेंगे नये गर्ल्स कॉलेज

umashankar gupta

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि हर कॉलेज में स्पोर्टस टीचर का पद प्रस्तावित करें। उन्होंने कहा कि स्पोर्टस टीचर के रिक्त पदों की पूर्ति भी शीघ्र की जाये।

श्री गुप्ता ने कहा कि जिन को-एड कॉलेजों में छात्राओं की संख्या 1000 से अधिक है, वहाँ नया गर्ल्स कॉलेज प्रस्तावित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में 1000 की क्षमता का हाईटेक हॉल बनवाया जाये। इसमें ऑनलाइन परीक्षा संबंधी सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवायी जायें। श्री गुप्ता ने भोपाल में प्रस्तावित टेक्निकल एजुकेशन कॉम्पलेक्स के संबंध में भी चर्चा की

Facebook Comments Box