रीवा विधायक ने विकास यात्रा में लोगों की सुनी समस्यायें, समाधानकारक निराकरण के दिये अधिकारियों को निर्देश

रीवा 06 फरवरी 2023. रीवा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत नगर निगम रीवा में आयोजित विकास यात्रा के दौरान समान मोहल्ले में स्थानीय जनों ने रीवा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। स्थानीय रहवासियों ने समान नाला निर्माण कार्य का विधायक को निरीक्षण कराया तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। विधायक श्री शुक्ल ने आमजनों की समस्यायें सुनी, उन्होंने नाला निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सभी आवेदनों का समाधानकारक निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *