विकास यात्रा में 95.23 लाख रूपये के कार्यों का हुआ लोकार्पण

रीवा 06 फरवरी 2023. रीवा विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत निर्मित 95.23 लाख रूपये की दो सड़के का लोकार्पण पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। रीवा नगर निगम के जोन क्रमांक 3 अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 10.13 एवं 14 में अरूण मार्ग में उप्पल मोटर्स शारदा ठीहा होकर जनता कालेज मेन रोड तक बनायी गई पुरानी कंक्रीट सड़क के ऊपर डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत 63.27 लाख रूपये है। इसी क्रम में 31.96 लाख रूपये से जोन क्रमांक 3 अन्तर्गत वार्ड 10 में शारदा ठीहा चौराहा से शिवनगर होकर रीवा सिरमौर मेन रोड तक पुरानी कंक्रीट सड़क के ऊपर बिटुमेनिस बिछाने के कार्य का भी रीवा विधायक श्री शुक्ल ने लोकार्पण किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *