ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का दौरा कार्यक्रम
जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एक तथा 2 मई को सतना तथा रीवा प्रवास पर रहेंगे। श्री शुक्ल एक मई की सुबह सतना पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रीवा रवाना हो जायेंगे। श्री शुक्ल रीवा में उजाला (एल.ई.डी. बल्ब वितरण) योजना का शुभारंभ और नवनिर्मित गंगाघाट का लोकार्पण करेंगे। श्री शुक्ल 2 मई को रीवा में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसंपर्क मंत्री 3 मई को भोपाल लौट आयेंगे। श्री शुक्ल आज रात्रि में रेल द्वारा सतना जायेंगे।
Facebook Comments Box
