विंध्यक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर तिवारी प्रो.यू.डी. मिश्रा पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित

रीवा 27 दिसंबर 2022. मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं विंध्य क्षेत्र में अमृत संदेश के ब्यूरो प्रमुख, (पत्रकार, लेखक) उमाशंकर तिवारी को साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दी गई उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए वर्ष 2022 के प्रो.यू.डी. मिश्रा पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार श्री उमाशंकर तिवारी को यह सम्मान 25, दिसंबर 2022 को जबलपुर में संपन्न हुए जगत गुरु शंकराचार्य द्वारा संस्थापित अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण महासभा के 77वें अधिवेशन अवसर पर समारोह पूर्वक प्रदान किया गया। श्री तिवारी को यह सम्मान मध्यप्रदेश गोवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अखिलेश्वरानंद गिरी, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पंडित गोविंदप्रसाद गोटिया व मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा सम्मेलन के संयोजक श्री आशीष त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। अलंकरण समारोह मे जबलपुर के आई.पी.एस., एस.पी. क्राइम ब्यूरो श्री आशीष दुबे को डॉ. ओम प्रकाश त्रिवेदी आई.पी.एस.स्मृति राष्ट्रीय शौर्य सम्मान एवं रजनीश शुक्ल को पंकज पटेरिया पत्रकारिता सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इस अलंकरण अवसर पर विधायक श्री विनय सक्सेना, जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी प्रबुद्ध नागरिक एवं विभिन्न निकायों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *