कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने किया सेमरिया रोड का निरीक्षण

रीवा 19 दिसम्बर 2022. रीवा-सेमरिया रोड का वर्तमान में चौड़ीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य जारी रहने के कारण वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर मनोज पुष्प तथा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को वाहनों के सुगमता से आवागमन की व्यवस्था करने तथा निर्माण स्थल पर पर्याप्त संख्या में सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य करते समय सुरक्षा के पूरे ध्यान रखें। जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना न हो।
कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण करके सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने आम जनता से भी सड़क सुरक्षा के संबंध में संवाद किया। निरीक्षण के समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, एसडीओपी नवीन तिवारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box