धान उपार्जन का भुगतान होगा आधार लिंक बैंक खाते में

रीवा 10 नवम्बर 2022. धान उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन कराया गया है। पंजीकृत किसानों के बैंक खातों तथा अन्य जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी खाद्य तथा अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पंजीकृत किसानों के खाते के सत्यापन के लिए किसानों द्वारा दिए गए बैंक खाते में एक रुपए की टोकन मनी भेजी गई है। पंजीकृत किसानों में से 8478 किसानों के बैंक खातों में आधार संख्या लिंक न होने के कारण उनका भुगतान वापस लौटा है। बैंक खाते की अन्य कमियों के कारण 329 किसानों को भी भुगतान नहीं हो पाया है। सभी किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस भेजकर बैंक खाते में सुधार तथा आधार संख्या लिंक कराने की सूचना दी गई है। यदि किसान की आधार संख्या में दर्ज मोबाइल नम्बर पंजीयन के समय दिए गए मोबाइल नम्बर से अलग है तो इसका भी सुधार कराएं। वांछित सुधार न होने से किसानों को उपार्जित धान के भुगतान में कठिनाई आएगी। इससे बचने के लिए बैंक खाते में आधार संख्या की तत्काल सीडिंग कराएं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *