व्यंकट भवन में संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रीवा 24 सितंबर 2022. गौरव दिवस आयोजन की श्रृंखला में व्यंकट भवन में शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत एवं गजल गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, कलेक्टर मनोज पुष्प सहित बड़ी संख्या में सुधी श्रोता उपस्थित रहे।

संगीत आयोजन में राजकुमार तिवारी एवं समूह द्वारा विन्ध्य गीत की प्रस्तुति दी गई। वहीं सावन सोनी ने अर्पित एवं रवि मिश्रा के साथ शास्त्रीय एवं भजन की प्रस्तुति दी। गजल गायक राजनारायण तिवारी ने गजलों से समां बांधा। उनके साथ दीपनारायण एवं अरविंद द्विवेदी ने संगत दी। इस अवसर पर अतिथियों ने रीवा नगर गौरव दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए विन्ध्य की धरोहरों व खानपान की चर्चा की।

जिला प्रशासन, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा पंकज श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस आशीष दुबे, डॉ नीता सिंह, डॉ मुकेश येंगल, प्रो. महेश श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *