हवाई पट्टी विस्तार के लिए भूमि आवंटन में आपत्ति 5 सितम्बर तक

रीवा 23 अगस्त 2022.हवाई पट्टी विस्तार के लिए तहसील हुजूर के ग्राम अगडाल तथा चोरहटी की जमीनें भारतीय विमानन प्राधिकरण को आवंटित की जा रही हैं। इनके आवंटन के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को किसी तरह की आपत्ति हो तो वह 5 सितम्बर तक न्यायालय कलेक्टर में लिखित आपत्ति दर्ज कर सकता है। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों में विचार नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि ग्राम अगडाल की आराजी क्रमांक 305, 306/2, 311/3, 13 तथा 315/1 का आवंटन किया जा रहा है। ग्राम अगडाल में ही आराजी क्रमांक 691, 693/2, 694/2, 695/2, 696, 697, 698, 699, 700, 701, 702, 703, 685/1, 686, 690/1, 704, 705, 706, 707, 708, 709/2, 712/2, 714/2, 717/2, 718/2, 719/2, 720/2, 723/2, 727/2, 730/2, 732/2, 736/2, 737/2, 749/2, 752/2, 753, 754/2, 755, 756, 758/2, 765/2, 767/2 तथा 766/2 का आवंटन किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम चोरहटी की आराजी नम्बर 165/3, 155, 153/2, 154, 164/3, 172, 162/1, 169, 166/3, 173/5, 163/2 तथा 171 का आवंटन किया जा रहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *