गांव का विकास देश के सर्वांगीण विकास की धुरी है – ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल
24-04-16 रीवा
ग्राम पंचायत गोडहर मे खेत सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क तथा पी सी सी सड़क के लोकार्पण तथा ऐसी ही सड़कों का भूमिपूजन करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सड़कें विकास का रास्ता हैं और गांव गांव तक विकास पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि देश का प्रत्येक गांव सड़क से जुड़ जाए । इस दिशा मे जहाँ आदरणीय अटल जी ने अविस्मरणीय कार्य किया है तो आज माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के माध्यम से पंख लगा दिए हैं।
प्रदेश मे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा खेत सड़क योजना भी एक ऐसी ही योजना है जिसने गावों के प्रगति को तेज किया है।
अब जरूरत सिर्फ इस बात की है कि जनता और जनप्रतिनिधि ऐसी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ अपने अपने क्षेत्र मे लें।
Facebook Comments Box

